HomeBusinessआज से हाईवे पर सफर होगा महंगा

आज से हाईवे पर सफर होगा महंगा

मथुरा। कोसीकलां में नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती हैं उसमें भी 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत शुल्क में वृद्धि की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
वाहन की श्रेणी, एकल यात्रा, वापसी यात्रा, मासिक पास,
1 कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 100, 150, 3280
2 हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 160, 240, 5300
3 बस या ट्रक (2 एक्सल) 335, 500, 11110
4 भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) 525, 785, 17420
5 ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 635, 955, 212025
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular