HomeCrimeदिल्ली के कारोबारियों से 95 लाख की ठगी

दिल्ली के कारोबारियों से 95 लाख की ठगी

मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत गांव तेहरा में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के दो कारोबारियों को मथुरा में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का सपना दिखाकर करीब 95 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता शरद तनेजा और शिवांग मैंगी की मुलाकात अप्रैल 2013 में एक ब्रोकर के जरिए राकेश बिहारी गुप्ता और विनोद कुमार जैन से हुई थी। आरोपियों ने बताया कि मथुरा के ग्राम तेहरा में उनकी कृषि भूमि है, जिस पर उन्होंने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पास कराया है।

उन्होंने पीड़ितों को श्रीजी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी और बराबर की डायरेक्टरी देने का वादा कर ज्वाइंट वेंचर साइन किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ितों को झांसे में लेकर अलग-अलग तारीखों में करीब 95 लाख रुपये (चेक और नकदी) श्रीजी इंफोटेक के खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ितों ने जब प्रोजेक्ट का काम शुरू करने के लिए नक्शे और कंपनी में हिस्सेदारी मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular