HomeOtherफरह में बुकिंग कराई नहीं, सिलिंडर की हो गई डिलिवरी

फरह में बुकिंग कराई नहीं, सिलिंडर की हो गई डिलिवरी

मथुरा। फरह कस्बे में गैस बुक करने में एक स्कैम सामने आया है। उपभोक्ता द्वारा बुकिंग न कराने के बाद भी उनके नंबर पर बुकिंग के मैसेज आ रहे हैं। इसमें वे उपभोक्ता शामिल हैं जो नियमित तौर पर अपने गैस सिलिंडर नहीं लेते हैं। अब सवाल उठता है कि ये बुकिंग आखिर कौन करा रहा है। ज्यादातर ऐसे मामले अंजनीनंदन गैस सर्विस से जुड़े हुए हैं। फरह निवासी गैस उपभोक्ता रामगोपाल ने बताया कि उन्होंने अपना गैस सिलिंडर आखिरी बार दिसंबर 2025 में लिया था। इसकी तारीख उनकी कनैक्शन बुक में भी दर्ज है। इसके बाद उन्होंने 25 मार्च 2026 को सिलिंडर बुक करने की कोशिश की तो कंपनी ने मोबाइल पर अगली बुकिंग की तारीख 3 अप्रैल 2026 का मैसेज आया, जिससे उनका माथा ठनक गया।

इसकी शिकायत उन्होंने एजेंसी संचालक देवेंद्र अग्रवाल से की। कहा कि 25 दिन बाद गैस मिलने का नियम है, जबकि उन्होंने तीन माह पहले गैस सिलिंडर लिया था। फिर बुकिंग क्यों नही हो पा रही। हालांकि कुछ देर गहमा गहमी के बाद संचालक ने उन्हें सिलिंडर दे दिया। इसी प्रकार की शिकायत दीनदयाल धाम निवासी ओमप्रकाश पाठक ने की है। बताया कि उनके नाम पर दो सिलिंडर बुक हो चुके हैं, मगर उन्होंने न बुकिंग की और न ही सिलिंडर लिया। इस संबंध में जब गैस संचालक देवेन्द्र अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने इसे तकनीकि फॉल्ट बताया। उधर, लोगों का कहा है कि गैस की किल्लत भरे माहौल में एजेंसी संचालक नियमित सिलिंडर न लेने वाले उपभोक्ताओं के नाम से बुकिंग कर सिलिंडरों को 1500 से 1800 रुपये में बेच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular