मथुरा। 14 साल के बाद जनगणना-2027 इस बार अप्रैल से शुरू होगी। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। इस दौरान गृहस्वामियों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। आप कैसा अनाज खाते हैं, घर का फर्श कैसा है तो घर में एसी या कूलर, इसी तरह के सवालों के जवाब मतगणना कार्मिक को बताने होंगे। जनगणना के लिए इन दिनों फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों को मोबाइल ऐप से हर घर के बारे में दिए गए 33 कॉलम में जानकारियां भरनी होंगी। इसमें कोई भी कॉलम अधूरा नहीं रहना चाहिए। मतगणना कार्मिकों को मकानों की गिनती के साथ ही मकानों की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं के साथ ही संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी। कितने बीघा खेत है या फिर कितने मकान, दुकान या अन्य अचल संपत्ति है। ननिहाल या ससुराल से मिलने वाली संपत्ति का भी ब्योरा पूछा जाएगा। इसके लिए मतगणना कॉर्मिक 33 सवालों के जवाब मांगेंगे।
इनमें आप क्या अनाज खाते हैं, घर के फर्श कैसे हैं, घर में कितने मोबाइल हैं, कार है या बाइक। इसी तरह के सवालों के जवाब देने होंगे। इन कॉलम में मकान स्वामी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। पहले चरण की मतगणना पूरी होने के बाद दूसरे चरण की मतगणना मई में प्रारंभ होगी। जिला जनगणना अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि मतगणना कार्मिक आपके घर पहुंचेंगे। ऐसे में लोग अपने घर, परिवार के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस तरह के सवालों के जवाब देने होंगे
-घर में शौचालय का प्रकार यानी शौचालय आधुनिक है या नहीं
-घर की छत आरसीसी लिंटर या है टिनशेड
-घर का फर्श टाइल्स का है या कच्चा है
-घर में ईंधन का स्रोत, एलपीजी, पीएनजी या सौर ऊर्जा
-कोई सा अनाज प्रयोग करते हैं, गेहूं या मोटा अनाज।
– घर में मनोरंजन के साधन, ट्रांजिस्टर, एलईडी
– इंटरनेट सुविधा, टेलीविजन, लैपटॉप, कंप्यूटर है या नहीं
– घर में कितने मोबाइल, स्मार्ट फोन हैं
– घर में कितने वाहन, बाइक या कार
– घर में कितने कमरे हैं, रसोईघर कैसा है
-घर में शौचालय का प्रकार यानी शौचालय आधुनिक है या नहीं
-घर की छत आरसीसी लिंटर या है टिनशेड
-घर का फर्श टाइल्स का है या कच्चा है
-घर में ईंधन का स्रोत, एलपीजी, पीएनजी या सौर ऊर्जा
-कोई सा अनाज प्रयोग करते हैं, गेहूं या मोटा अनाज।
– घर में मनोरंजन के साधन, ट्रांजिस्टर, एलईडी
– इंटरनेट सुविधा, टेलीविजन, लैपटॉप, कंप्यूटर है या नहीं
– घर में कितने मोबाइल, स्मार्ट फोन हैं
– घर में कितने वाहन, बाइक या कार
– घर में कितने कमरे हैं, रसोईघर कैसा है







