मथुरा। कोतवाली पुलिस ने पार्षद पति तिलकवीर चौधरी की रेंज रोवर कार बरामद कर ली है, जबकि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पार्षद पति इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेने पहुंचा है। वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। शादी समारोह में लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था।
गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही है, लेकिन पुलिस ने पार्षद पति की लग्जरी कार रेंज रोवर रविवार को बरामद कर ली है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।







