HomeCrimeगोवर्धन में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

गोवर्धन में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनवीर सिंह निवासी जउपुरा पनवारी आगरा ने बताया कि उनकी बहन की शादी 15 वर्ष पूर्व गोवर्धन निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित पति बहन के साथ मारपीट व उत्पीड़न करता था।

करीब पांच वर्षों से उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। आरोप है कि 16-17 मार्च की रात पति प्रशांत और उसकी प्रेमिका ने मिलकर बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन ने महिला को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular