HomeOtherविदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे...

विदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे सफाई

मथुरा। यमुना और घाटों पर व्याप्त गंदगी देख वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्त आहत हैं। उन्होंने घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रण लिया है। इसके लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया है। परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना कुंज में रह रहे जर्मनी के कृष्ण भक्त भक्ति आलोक परमाद्विवेती ने यमुना किनारे गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। अभियान में स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, चिली, बेल्जियम, इक्वाडोर निवासी माधव कृष्ण, सुदेवी, भक्ति देवी दासी, देव, माखनचोर, निहा सहित 12 भक्तों को जोड़ा है।

यह लोग प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ यमुना किनारे सुबह सफाई अभियान चला रहे हैं। आलोक ने बताया कि वह न सिर्फ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर एकत्रित कर रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं को यमुना को प्रदूषित न करने की अपील भी कर रहे हैं। यमुना स्वच्छता अभियान की संयोजक अक्वाडोर निवासी भक्ति दासी ने कहा कि यमुना की दशा देख मन विचलित हो जाता है। जिस यमुना को भक्तजन मां पुकारते हैं, उसी में दूषित जल जा रहा है। घाटों पर कब्जे हो रहे हैं। यमुना किनारे कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विदेशी कृष्ण भक्तों का दल नगर आयुक्त से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular