HomeOtherमथुरा में अतिक्रमण हटाया,नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

मथुरा में अतिक्रमण हटाया,नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे से पहले जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उनके 19, 20 और 21 मार्च को मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर से अतिक्रमण हटाया। इस अभियान के तहत नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को हटाया। सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से जब्त कर लिया।

नगर निगम की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बीएसए रोड से गोवर्धन चौराहे तक अभियान चलाया और पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे पहले भी गोवर्धन रोड पर अतिक्रमण हटाया जा चुका है। जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों और इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर नगर निगम पूरे शहर के सौंदर्यीकरण में जुटा है। सड़कों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular