HomeEducationजिले में जांची जाएंगी 70 हजार विद्यार्थियों की 4 लाख कापियां

जिले में जांची जाएंगी 70 हजार विद्यार्थियों की 4 लाख कापियां

मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। जिले में कक्षा 10वीं के 35,188 और 12वीं के 34,181 विद्यार्थियों की करीब चार लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए करीब 2300 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओस) रवींद्र सिंह ने बताया कि जनपद में मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और केआर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉपियां रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा इस वर्ष जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

मूल्यांकन शुरू होने से पहले अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे और कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। डीआईओस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विषयों के परीक्षकों के साथ दोनों केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो परिवेक्षक को तैनात किया गया है। सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बताया कि मूल्यांकन का कार्य सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य 1 अप्रैल तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई है, वहीं बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular