HomeCrimeसौंख में प्रेमिका की शादी से आहत प्रेमी ने जहर खाकर दे...

सौंख में प्रेमिका की शादी से आहत प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

मथुरा। सौंख में प्रेमिका के विवाह होने की खबर मिलने पर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने फरीदाबाद और मथुरा में इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद भी युवती ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसी सदमे में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना मगोर्रा के एक गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक का अपने रिश्तेदारी में ही एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि दोनों ने गुपचुप ही दो साल पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली। दो सप्ताह पहले युवती ने दूसरे युवक से विवाह कर लिया।

प्रेमिका की शादी से आहत होकर 16 फरवरी को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर फरीदाबाद रेफर कर दिया। इसके बाद फरीदाबाद से मथुरा भेजा गया, जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि युवती के वादाखिलाफी करके शादी करने से वह परेशान हो गया, क्योंकि दोनों विवाह कर चुके थे। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने विषाक्त का सेवन किया था। तहरीर पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular