HomeDevotionalऐसौ बृज आनंद भयो, दाऊजी में गायन, जो मुख सौ कहौ न...

ऐसौ बृज आनंद भयो, दाऊजी में गायन, जो मुख सौ कहौ न जा

मथुरा। बलदेव में श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को है। हुरियारिनों और हुरियारों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हुरियारिनें इस दिन सुंदर लहंगों और आभूषणों में सज कर हरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाएंगी। परंपरा से जुड़े सेवायतों ने आयोजन को लेकर गाया कि ऐसौ बृज आनंद भयो, जो मुख सौ कहौ न जायै। दाऊजी में परंपरा के अनुसार, होली के रसिया, लोग गीतों पर महिलाएं सामूहिक रूप से नृत्य करती हैं। महारास की तरह राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर कृष्ण-बलराम के रूप में बालिकाएं नाचतीं है।

इस दौरान महिलाएं उनको घेरकर उनके साथ नृत्य करती हैं। हुरियारिन मिथलेश पांडेय, कमलेश पांडेय, उमा पांडेय, रमा पांडेय, मालती पांडेय, निशा पांडेय, राखी पांडेय, राजरानी, पूर्णिमा पांडेय और गीता देवी ने बताया हुरंगा की तैयारी की जा रही है। रोजाना नृत्य महारास में हुरंगा का अभ्यास किया जा रहा है। उधर, हुरियारे मदन लाल पांडेय, सुखदेव पांडेय, भगवत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, सोनू बौहरे, बलदेव पांडेय, गंगा पांडेय और वैणीमाधव शास्त्री ने बताया कि समाज गायन के दौरान तैयारी की जा रही है। हुरियारों में हुरंगा का जोश और उत्साह है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular