HomeOtherसंजय नगर के पास नहर की जमीन से हटाए अतिक्रमण

संजय नगर के पास नहर की जमीन से हटाए अतिक्रमण

मथुरा। सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को भी गणेशरा और संजय नगर के नजदीक नहर की कब्जाई गई जमीन से अनावासीय कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 600 मीटर भूमि से कब्जे हटाए गए। अदालत के आदेश पर सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट पंकज यादव की देखरेख में पुलिस बल के साथ गणेशरा मार्ग पर सिंचाई विभाग की भूमि बनाईं गईं दीवारें को ढहाया गया। इस दौरान पशुओं के बाड़े और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।

करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई जारी है। स्थायी अतिक्रमण पुनर्वास योजना के बाद हटाए जाएंगे, लेकिन अस्थाई कब्जों को जल्द से जल्द पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। 19 जनवरी को सिंचाई विभाग ने संजय नगर राधा नगर आदि स्थान पर सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए 261 मकान पर लाल निशान और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की थी। 15 किलोमीटर लंबी ड्रेनेज (मथुरा एस्केप) पर लगभग साढे़ तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों ने अवैध कब्जा किया है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular