HomeCrimeराया थाना क्षेत्र में पेड़ पर गमछे से फंदा लगाये लटका मिला...

राया थाना क्षेत्र में पेड़ पर गमछे से फंदा लगाये लटका मिला युवक का शव

मथुरा। राया थाना अंतर्गत गांव हुलू के समीप गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव गले में गमछे से फंदा लगाये लटके मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। गांव हुलू राया निवासी सौरभ (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी जंगल की ओर जाते समय लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची राया थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस टीम ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाने के बाद कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सौरभ की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। इस पर एक साल का बच्चा है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular