HomeCrimeन्यायालय में बम की सूचना पर चलाया चेकिंग अभियान

न्यायालय में बम की सूचना पर चलाया चेकिंग अभियान

मथुरा। जिला न्यायालय में बम रखे होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची और परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एसएसएफ के साथ, क्यूआरटी और एएस चेक टीम के जवानों ने कोर्ट, कार्यालय, पार्किंग की करीब तीन घंटे तक चेकिंग की। संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर व्यवस्था सामान्य हुई। एसएसएफ के न्यायालय परिसर प्रभारी विकास राय ने बताया कि मंगलवार सुबह कोर्ट में बम रखे होने की सूचना मिली। एहतियात के तौर पर मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग बढ़ा दी गई तथा संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। न्यायालय कक्ष, प्रशासनिक दफ्तर, रिकॉर्ड रूम तथा पार्किंग क्षेत्र की जांच की।

बम निरोधक उपकरणों की सहायता से वाहन और संदिग्ध वस्तु की जांच की गई। तलाशी के दौरान कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया गया। करीब 3 घंटे तक चले तलाशी अभियान में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सूचना देने वाले की पहचान और सूचना की सत्यता की जांच के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एहतियातन न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular