HomeCrimeछाता में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद में दो...

छाता में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद में दो भाई

मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत गांव रनवारी में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर सात नामजदों ने घर में घुस लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दो भाईयों को घायल कर दिया तो बचाने आयीं महिला व एक किशोरी के साथ मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव रनवारी, छाता निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला परिवार पिछले काफी समय से उसके घर के सामने कूड़ा डाल रहा था। कई बार उनसे कहा कि कूड़ा डालने से घर के सामने गंदगी होती है लेकिन वह नहीं माने।

आरोप है कि इसकी बात को लेकर गांव के ही नामजदों ने लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने पीड़ित व उसके भाई को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करते हुए तमंचे की बट से मारकर भाईयों को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान घर की महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट की गयी। 15 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट कर छेड़खानी कर कपड़े फाडने का आरोप लगाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भिजवा दिया गया है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर महिला समेत सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular