HomeCrimeश्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु का फोडा सिर, सेवायत गिरफ्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु का फोडा सिर, सेवायत गिरफ्तार

व्रन्दावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर के समीप राधावल्लभ मंदिर मार्ग पर बीच-बचाव करने आए एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन पर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए, जिससे उनका सिर फूट गया। हंगामा देख पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवायत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। श्रद्धालु की तहरीर पर गोस्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रदेश के गाजीपुर निवासी रिटायर्ड आर्मी कैप्टन कुशेन्द्र यादव अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। राधावल्लभ मंदिर के समीप जुगल घाट जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी।

मानवता के नाते जब कुशेन्द्र यादव ने झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो एक पक्ष उग्र हो उठा। आरोप है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने डंडे से रिटायर्ड कैप्टन पर हमला कर दिया। इसमें सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की कृत्य साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मनोज गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular