HomeCrimeसेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों मौत:...

सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों मौत: पेट फटा और बाहर निकली थीं आंतें

मथुरा। बिक्री कर विभाग के उपायुक्त के भाई की पाली क्षेत्र स्थित उनके गांव में संदिग्ध हालत में चाकू लगने से मौत हो गई। वह शनिवार की सुुबह लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़े मिले थे। उनका पेट फटा था और आंतें बाहर निकली थीं। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।

पाली के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार मथुरा में सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती व छोटा भाई विजय प्रकाश रहते है। मां गोमती ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं तो आंगन में विजय खून से लथपथ पड़ा था। उसने जब पास जाकर देखा तो पेट के दाहिनी तरफ गम्भीर घाव होने की वजह से विजय की आंत बाहर निकल आई थी। शोर मचाने पर गावं व परिवारजन मौके पर आ गए।

घायल हालात में एम्बुलेंस से विजय को लेकर स्वजन पाली पीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular