मथुरा। सुरीर गांव में छह माह पहले सामूहिक सम्मेलन में शादी होकर आई एक विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। सुरीर क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी एक अगस्त 2025 को सादाबाद थाना क्षेत्र की युवती के साथ एक सामूहिक सम्मेलन में हुई थी। बुधवार रात 10 बजे विवाहिता घर से गायब हो गई। मायके और रिश्तेदारियों समेत संभावित स्थानों पर पता करने के बाद भी कोई पता नहीं चला है।बताया गया कि विवाहिता अनजान नंबर पर किसी से फोन पर बात करती थी। स्वजन ने उसके गायब होने की सुरीर थाने में सूचना दी है। एसआइ प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी शादी, छह महीने बाद ही विवाहिता हुई गायब
RELATED ARTICLES







