HomeDevotionalठाकुर बांकेबिहारी को युवतियों ने अर्पित किए गुलाब: वेलेंटाइन डे पर भक्ति...

ठाकुर बांकेबिहारी को युवतियों ने अर्पित किए गुलाब: वेलेंटाइन डे पर भक्ति और प्रेम का संगम

वृंदावन। अब वेलेंटाइन डे आया, तो पहले से ही आराध्य बांकेबिहारी की शरण में अपना जीवन भाव समर्पण कर चुके भक्तों ने आराध्य को गुलाब अर्पित कर अपना वेलेंटाइन बनाया।वेलेंटाइन डे पर शनिवार को दर्शन को आई महिला और युवतियों ने अपने आराध्य बांकेबिहारी से प्रेम की डोर को मजबूत करने के लिए उन्हें गुलाब अर्पित कर अपना वेलेंटाइन बनाया। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को वेलेंटाइन डे पर युवतियों और महिलाओं द्वारा आराध्य कोअर्पित किए जा रहे गुलाब के साथ अपने आध्यात्मिक प्रेम के समर्पण के इस अद्भुत नजारा देख भक्त भी गदगद हो गए।

हालांकि वेलेंटाइन डे पर मंदिर में होली का उल्लास छाया था। लेकिन, होली के उल्लास में आल्हादित महिलाएं और युवतियां अपने आराध्य को वेलेंटाइन बनाने के लिए गुलाब लेकर आई और आराध्य के सामने गुलाब अर्पित करके उन्हें अपना वेलेंटाइन चुना। भगवान श्रीराधाकृष्ण के प्रेम की नगरी वृंदावन में आस्था भी प्रेम के रूप में समाई है। राधाकृष्ण की लीलाभूमि में जो भी कदम रखता है, उसका ईश्वर से ऐसा प्रेम संबंध स्थापित हो जाता है, कि अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। यही तो यहां की भक्ति और आस्था है।

जो वृंदावन आया, वह यहीं का होकर रह जाता है।दिल्ली निवासाी रश्म अरोड़ा ने कहा ठाकुरजी को मन में पहले से ही अपना माना है। आज वेलेंटाइन डे पर उन्हें गुलाब अर्पित करके अपना वेलेंटाइन चुना है। इसी तरह अनेक महिलाओं व युवतियों ने ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular