HomeCrimeगोवर्धन में पूर्व आईपीएस की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

गोवर्धन में पूर्व आईपीएस की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

मथुरा। गोवर्धन में साइबर ठगों ने फर्जी आईडी बनाकर खुद को पूर्व आईपीएस राकेश सिंह बताते हुए एक व्यक्ति को मैसेज भेजा। सस्ते फर्नीचर का लालच देकर रुपये ऐंठने का प्रयास किया। हालांकि पीड़ित की सतर्कता ने उन्हें ठगी से बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। गोवर्धन निवासी नरेश उपाध्याय के मोबाइल पर एक मैसेज आया। अनजान व्यक्ति ने खुद को पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह बताया। मैसेज में लिखा गया कि उनके एक मित्र, जो सीआरपीएफ में तैनात हैं, उनका तबादला जम्मू-कश्मीर हो गया है।

वे अपना नया फर्नीचर कम दामों में बेचना चाहते हैं। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को सीआरपीएफ कर्मी बताते हुए कहा कि राकेश सिंह ने उनका नंबर दिया है। फर्नीचर लेने के नाम पर 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। बातचीत में संदेह होने पर नरेश उपाध्याय ने रकम ट्रांसफर नहीं की। इसके बाद वह सीधे थाना गोवर्धन पहुंचे और मामले की शिकायत की। थाना पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular