HomeStateट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा कर्मी को लगा करंट

ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा कर्मी को लगा करंट

मथुरा। राधिका विहार बिजलीघर क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान संविदा कर्मी को तेज करंट लग गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। गंभीर हालत में साथियों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राधिका विहार बिजली घर के सुखदेव नगर स्थित हैंडपंप वाली गली में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई है। कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। इसी बीच कार्य कर रहे संविदा कर्मी दीनदयाल को करंट लग गया।

करंट लगते ही वह नीचे गिर गया। करंट लगने से वह झुलस गया और चोट भी लगी। साथियों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया गया कि ट्रांसफार्मर पर द्वारिकापुरी एवं आनंदपुरी फीडर से सप्लाई होती है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि संविदा कर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular