HomeStateRajasthanजिला कलक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को बाड़मेर में राजकीय बहुउद्देशीय पशु...

जिला कलक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को बाड़मेर में राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

बाड़मेर, 3 फरवरी। जिला कलक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को बाड़मेर स्थित राजकीय बहु उद्देश्यीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने यहाँ पशुओं के उपचार के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा उपचार प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि पशुपालकों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में स्टाफ की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण तथा आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, ऐसे में पशु चिकित्सालयों की प्रभावी कार्यप्रणाली अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन, डॉ. रमेश कुमार सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular