HomeStateRajasthanएस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लानेला...

एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लानेला जैसलमेर में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जैसलमेर : एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से धारा संस्थान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लानेला जैसलमेर में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य अभी मौसमी बीमारियों को देखते हुए दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में बसे लोगों को उन्हीं के गांव में  स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध कराना रहा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश प्रजापत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेन्द्र सिंह टीम में शामिल रहे । सभी विशेषज्ञों ने पूरे मनोयोग और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श के साथ  उपचार कर राहत प्रदान की l
धारा संस्थान से मांगू सिंह भाटी ने बताया कि अभी शीत लहर का कहर जारी है ठंडी  हवाओं की वजह से ठंड बहुत है जिसकी वजह से बुजुर्गो और बच्चों में खांची बुखार की बहुत शिकायत रहती है जिसको मध्य नजर रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया शिविर स्थल पर नेत्र रोग से सम्बंधित जांच व परमर्श के साथ-साथ अन्य रोगों के मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण समुदाय को विशेष राहत मिली।
धारा संस्थान से प्रोजेक्ट मैनेजर कमल प्रताप सिंह ने कहा कि एस बी आई फाउंडेशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को कम करना और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है l
शिविर के अंत में समस्त ग्रामीणों ने एस बी आई फाउंडेशन और धारा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में धारा संस्थान से मिहिर चुरा,ममता,कपिल,कल्याण सिंह,अशोक सिंह, दीपक सिंह की भी सेवाएँ सराहनीय रही |
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular