HomeStateRajasthanपुलिस थाना मण्‍डावा शहीद मेमोरियल उ.मा.वि. मण्डावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस थाना मण्‍डावा शहीद मेमोरियल उ.मा.वि. मण्डावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान। बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन मे एवं हरीसिंह धायल आरपीएस वृताधिकारी वृत झुन्झुनूं ग्रामीण के सुपरविजन मे  रामनारायण चोयल पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डावा द्वारा गठित टीम द्वारा शहीद मेमोरियल उ.मा.वि. मण्डावा में विद्यार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बढते साईबर अपराध, महिला व बच्चो से सम्बंधित अपराधो, यातायात व सडक सुरक्षा नियमो व नवीन कानून पर विस्तार से चर्चा की गयी।

विद्यार्थियों को मजबूत एवं अलग अलग पासवर्ड का उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने तथा सार्वजनिक वाईफाई के उपयोग से बचने के लिये प्रेरित किये गये, साथ ही किसी प्रकार की संदिग्ध साईबर गतिविधि की स्थिती में तुरंत साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उदेश्य विद्यार्थियों को वर्तमान में हो रहे अपराधो के प्रति जागरूक कर उन्हे हो रहे अपराधो से बचने हेतु प्रेरित किया गया।

राजस्थान-रिपोटर, सुरेश सैनी। 

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular