HomeStateमल्टी लेवल कार पार्किंग बनने के 1 साल बाद निगम ने ली...

मल्टी लेवल कार पार्किंग बनने के 1 साल बाद निगम ने ली सुध

वृंदावन। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते एक वर्ष पहले करोड़ों की लागत से बनीं मल्टी लेवल कार पार्किंग की नगर निगम ने सुध ली है। जल निगम की सीएनडीएस शाखा ने तीन मंजिला कार पार्किंग बना दी, लेकिन मुख्य मार्ग से कार पार्किंग तक वाहनों के जाने के लिए पहुंच मार्ग नहीं बनाया। निगम अब पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। वृंदावन-पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के पीछे जल निगम की सीएनडीएस शाखा ने तीन मंजिला कार पार्किंग का निर्माण लगभग 22 करोड़ की लागत से कराया था। लगभग 900 वर्ग मीटर में बनी पार्किंग के लिए कार्यदायी संस्था ने मुख्य मार्ग से पार्किंग तक कारों के आवागमन के लिए पहुंच मार्ग नहीं बनाया। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कार पार्किंग का जायजा लिया। बताया कि पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। निगम ने पूर्व में पार्किंग के आसपास की जमीन को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित की थी। जमीन की कमी के कारण निगम अब कार पार्किंग तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 800 कारों की क्षमता की पार्किंग का निर्माण किया गया। उसके लिए पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular