Monday, April 20, 2026
Monday, April 20, 2026
spot_img

Breaking News

Home State मथुरा जेल में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया, 7 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा...

मथुरा जेल में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया, 7 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल मिले

33
Google search engine

मथुरा। जिला कारागार में 77वां गणतंत्र दिवस सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने कारागार की मुख्य प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्र और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई, जिसे उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने दोहराया। इसके उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा कारागार के 7 कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किए गए। ये मेडल ध्वजारोहण के पश्चात जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने प्रदान किए।

इस दौरान उन्होंने कारागार प्रशासन की सराहना करते हुए सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देश स्वतंत्र है और सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कारागार में बंदियों द्वारा अमर शहीदों की स्मृति में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सराहना की गई।

इस अवसर पर जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी एवं डॉ. उत्पल सरकार, उप जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, हेमराज, लेखाकार चूणामणि तिवारी, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र, शिक्षा अध्यापक दिवेदी, सुरेंद्र चौधरी, कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार चौहान सहित अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे।

Google search engine