HomeStateUttar Pradeshटैक्स जमा नहीं कराने पर चार संपत्ति सील

टैक्स जमा नहीं कराने पर चार संपत्ति सील

मथुरा। एक लाख से अधिक टैक्स बकाया होने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।  नगर निगम की टीम ने लक्ष्मीनगर में चार बकाएदारों की संपत्ति सील की है। बकाया टैक्स जाम कराने के लिए चेतावनी नोटिस दिया है। बीते माह नगर निगम ने करीब तीन सौ से अधिक बड़े बकायेदारों को टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया था। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा कराने के लिए कहा है। इसमें कुछ पर एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है।
लक्ष्मीनगर में चार बकायेदारों की संपत्ति सील की गई है। इसमें रामवीर पर 1.9 लाख, मूलचंद पर 2.14 लाख, बृजेश पर 1.10 लाख, योगेश चौधरी पर 1.40 लाख और संगी हाॅस्पीटल पर 1.20 का टैक्स बकाया है। संगी हॉस्पीटल ने 1.20 लाख रुपये का चेक निगम की टीम को दे दिया। अन्य चारों पर कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बकायेदारों से 31 जनवरी तक टैक्स जमा कराने को कहा है। एक फरवरी से टैक्स के साथ ब्याज भी जमा कराना होगा। टीम में अधीक्षक सर्वेश यादव, राजस्व निरीक्षक आशीष सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular