
मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर… भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार और कथावाचक कौशल किशोर को पुलिस ने गेट नंबर–1 से गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक डेहरी पूजन करने पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें रोक दिया… और कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि कथावाचक कौशल किशोर आज सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे थे। वे गेट नंबर–1 से अंदर जाने ही वाले थे कि तभी सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते दर्शन पर रोक है, इसलिए प्रवेश नहीं दिया जा सकता।लेकिन जब बात बढ़ी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।पूछताछ में कौशल किशोर का कहना है—मैं सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने आया हूँ… एक भक्त होने के नाते डेहरी पूजन करने आया था, इसके अलावा मेरा कोई उद्देश्य नहीं। प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करते हुए ही मैं आया था।”
कथावाचक का साफ कहना है कि वह किसी भी तरह की व्यवस्था तोड़ने नहीं आए थे, बल्कि भक्ति भाव से दर्शन करने निकले थे।





