Google search engine

मथुरा। सुरीर में पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ शादी कर लेने और अब दूसरे को छोड़कर तीसरे के साथ चंपत होने के आरोप का मामला सामने आया है। दूसरे पति ने इस मामले की पुलिस से शिकायत करते हुए साथ ले गई बेटे को दिलाने की गुहार लगाई है। मामला थाना सुरीर क्षेत्र के गांव का है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 14 साल पहले उसकी एक महिला से शादी हुई थी। जो अपने पहले पति को छोड़कर आई थी। शादी के बाद दोनों के संसर्ग से दो पुत्र पैदा हो गए। उसकी पत्नी स्वछंद विचारों की महिला थी, जो बिना बताए घर से चली जाती थी और पूछने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी। उसे कई बार समझाया लेकिन अपनी जिद के आगे किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। आठ माह पहले काम करने के लिए बाहर गए थे, उनकी अनुपस्थिती में पत्नी उनके डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर तीसरे व्यक्ति के साथ चंपत हो गई। वापिस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तलाश के दौरान पता चला कि पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटा को लेकर इगलास क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ रह रही है। शिकायत कर्ता ने पत्नी से अपने बेटे को दिलाने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Google search engine